Sports News

IPL ने पूरा किया एक और सपना, पिता ने हेयर कटिंग सैलून चलाकर बेटे कुलदीप को बना दिया क्रिकेटर

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां प्रतिभा को मंच मिलता है। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग होने के साथ साथ आईपीएल को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग भी माना जाता है। ये लीग छोटे से छोटे गांव से आने वाले हुनरमंद खिलाड़ियों को करोड़पति बना देती है। इसी लीग से कई बार खिलाड़ी भारतीय टीम तक भी पहुंच जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपना खेल दिखाने के लिए तैयार है। हेयर कटिंग सैलून चलाने वाले रामपाल सेन के बेटे कुलदीप राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दाएं हाथ के अनकैप्ड मीडियम पेसर 25 साल के कुलदीप सेन को पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश की तरफ से खेलने वाले कुलदीप अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैच में 43 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा 18 टी20 मैचों में उन्होंने 12 विकेट झटके हैं। कुलदीप आज के दौर के खिलाड़ी हैं, ये उनकी फिटनेस को देखकर पता चलता है। कुलदीप का आईपीएल तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने कई सारे संघर्षों को पार किया है।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के हरिहरपुर में रहने वाले कुलदीप ने एक वक्त में काफी मुश्किलात झेली हैं। कुलदीप के पिता रामपाल सेन रीवा में ही हेयर कटिंग सलून चलाते हैं। उन्होंने किसी भी तरह की किल्लत को बेटे के करियर के आगे नहीं आने दिया। इस बार कुलदीप पहली बार ऑक्शन में बिके और 20 लाख रुपये पाने में कामयाब रहे। वह फिलहाल गुजरात में अभ्यास कर रहे हैं। कुलदीप पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं।

कुलदीप ने साल 2014 में सबसे पहले क्रिकेट में करियर बनाने को लेकर अपना मन पक्का किया था। इसके पहले तक वे रीवा शहर में ही खेलते थे। इसके बाद कुलदीप ने रीवा क्रिकेट संघ से खेला और फिर साल 2018 में रणजी टीम में जगह बनाई। आगामी आईपीएल सीजन में कुलदीप राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने वाले हैं। बता दें कि टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं। इस तरह आईपीएल एक बार फिर एक घर के सपने को साकार करने का मंच बनने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top