Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़ी GST की चोरी

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की एब बड़ी और अहम खबर GST चोरी से जुड़ी है। हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एक जीएसटी चोरी को पकड़ लिया है। जीएसटी चोरी कर लाए गए सामान को हल्द्वानी की सरस मार्केट में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा पकड़ लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके फौरन बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और जीएसटी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए। जीएसटी विभाग फिलहाल सामान के बिल की जांच करने में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए बोरों में अलग-अलग तरीके का सामान मिला है।

बोरों में नाम कुछ और ही लिखा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इस सामान को बिना जीएसटी दिए चोरी छुपे लाया जा रहा था। मगर कमिश्नर दीपक रावत की तत्परता और सक्रियता की वजह से यह चोरी पकड़ ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top