Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: लैंड फ्रॉड पर कमिश्नर दीपक रावत का कड़ा एक्शन, आमजनों को दी सलाह

Ad

हल्द्वानी: जमीन बेचने के सिलसिले में धोखाधड़ी करने वालों की संख्या अब जनपद और पूरे कुमाऊं मंडल में लगातार बढ़ रही है। कमिश्नर दीपक रावत, जो ऐसे मामलों में अपने सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं, ने अहम निर्देश दिए हैं। कुमाऊं आयुक्त ने फर्जीवाड़े मामले में मुकदमा दर्ज करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की पूरी समीक्षा की। जिसमें 14 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर के साथ आईजी कुमाऊं सहित मंडल के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

समीक्षा बैठक में कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे। साथ ही भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है, ऐसे भी मामले सामने आए।

बैठक के दौरान नैनीताल जिले के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले व पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जमीन खरीदने वाले लोगों से अपील की है कि वे जमीन खरीदने से पहले पूरी तरह से खोजबीन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top