Uttarakhand News

हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व की नाराजगी, प्रभारी ने लिखा पत्र !

Ad

Uttarakhand: Congress: Harish Rawat: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पार्टी नेतृत्व की नाराजगी सामने आई है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर प्रदेश संगठन से अलग समानांतर कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

रिपोर्टों के मुताबिक, रावत अक्टूबर में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा निकाल रहे हैं। हरिद्वार में उनकी परिवर्तन यात्रा को कार्यकर्ताओं का समर्थन भी मिला था। इसके बाद उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संवाद शुरू किया।

कुमारी सैलजा ने कथित तौर पर पत्र में कहा है कि रावत की यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से चर्चा नहीं की गई। चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों से अलग कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में समानांतरता दिखाई दे।

कांग्रेस नेतृत्व की इस आपत्ति को उत्तराखंड में पार्टी की चुनावी तैयारियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रावत लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और हाल के दिनों में उनकी यात्राओं तथा राजनीतिक बयानों से उनकी सक्रियता बढ़ी है।

अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व की इस चिट्ठी के बाद हरीश रावत अपनी प्रस्तावित यात्राओं को किस रूप में आगे बढ़ाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top