Nainital-Haldwani News

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मिला ईमेल, नैनीताल में खुल गई पेट्रोल पंप की पोल

Ad

Kumaun Comissioner Deepak Rawat: Tallital Petrol Pump Inspection:

ADVERTISEMENTS Ad

पेट्रोल पंप में ईंधन और गैस के अलावा कुछ अतिरिक्त सेवाएं भी प्रदान करना अनिवार्य होता है। इन सुविधाओं के विषय में कई लोग जागरूक नहीं होते, जिस कारण कई बार वाहन चालकों और यात्रियों को पेट्रोल पंप पर असुविधा का सामना करना पड़ता है। आज हम बात करने वाले हैं नैनीताल के तल्लीताल स्थित पेट्रोल पम्प की। इस पेट्रोल पम्प पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरिक्षण कर कई ठप पड़ी सेवाओं को शीघ्र सुचारु करने के आदेश दिए हैं। अगर आप भी पेट्रोल पम्प पर जाते हैं या आप पेट्रोल पम्प चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है।

डिजिटल इंडिया का प्रभाव केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। बल्कि प्रशासन को स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं से परिचित कराने के लिए भी यह एक बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। पिछले दिनों कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ई-मेल के माध्यम से तल्लीताल के पेट्रोल पंप पर लोगों को हो रही असुविधा के विषय में जानकारी मिली। कई वाहन चालकों का कहना था कि पेट्रोल पम्प पर हवा भरने के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। हवा भरने के लिए निर्मित कक्ष में ताला लगे रहने के कारण वाहन चालकों को निजी दुकानों से हवा भरवानी पड़ती है। जिस कारण सड़क पर जाम तो लगता ही है साथ ही प्रतीक्षा में उनके समय का भी घाटा होता है। साथ ही ईंधन की घटतोली की जाँच में प्रयोग में आने वाले उपकरणों के भी सत्यापित नहीं होने की शिकायत आयुक्त रावत को मिली। इसके अलावा शौचालय में भी ताला लगे रहने की बात सामने आई।

मौके पर निरिक्षण करते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने इन सभी सुविधाओं को यथाशीघ्र सुचारु करने के आदेश दिए। साथ ही आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि “मार्केटिंग गाइडलाइंस के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को 6 सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं। अगर कोई भी पेट्रोल पम्प मालिक ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पेट्रोल पंप पर पीने का पानी, गाड़ी में हवा भरने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और फोन की सुविधा गाईड लाइन के अनुसार निःशुल्क देना अनिवार्य है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top