Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बिना पार्किंग वाले कमर्शियल भवनों पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल रोड में बन रहे निर्माणाधीन कमर्शियल भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि जो बिल्डिंग प्राधिकरण द्वारा सील कर दी गयी थी, वहाँ भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड पर रहते हुए निर्माण कार्यों पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर में भीड़ बढ़ रही है और ऐसे में मॉल में पार्किंग व्यवस्था नहीं होगी तो लोगों को मजबूर होकर मुख्य सड़क पर गाड़ी पार्क करनी पड़ेगी। उन्होंने प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि हल्द्वानी में उन सभी कांपलेक्स और मॉल की सूची उनके समक्ष पेश की जाए जिसके नक्शे पास हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अगर किसी ने बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की होगी तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद से पास नक्शो की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अगर कोई अधिकारी इस गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top