Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:कुमाऊं कमिश्नर ने चंदन फार्मेसी को सीज किया, फार्मासिस्ट का लाइसेंस भी होगा निरस्त

Ad

IAS DEEPAK RAWAT ( KUAMUN COMMISSIONER) IN HALDWANI हल्द्वानी में मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में कई स्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना बाजार से लेकर सब्जी मंडी और मंगल पड़ाव कालाढूंगी चौराहा तक कमिश्नर ने बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। इस दौरान चन्दन फार्मेसी का नवीनीकरण समाप्त होने पर भी संचालन पाए जाने पर दुकान को सील व फार्मेसी में फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी होने पर सम्बन्धित फार्मासिस्ट के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश ड्रग इंस्पेक्टर को दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि बिना फार्मेसिस्ट के संचालित हो रही समस्त दुकानों की जांच कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कमिश्नर ने शहर में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट को लेकर भी जीएसटी के अधिकारी से जांच कर आख्या देने को कहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने पॉलिथीन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को ताबड़तोड़ छापेमारी चलाई जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है की पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शाम के समय कुमाऊं कमिश्नर शहर के निरीक्षण में पैदल निकले। उन्होंने कारखाना बाजार होते हुए हल्द्वानी मंडी में पॉलिथीन को लेकर औचक निरीक्षण किया। कई दुकानों से कमिश्नर ने पॉलिथीन भी जप्त की। इसके साथ ही बाजार में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण को देख दर्जनों दुकानदार अपने दुकान से बाहर सड़क पर अतिक्रमण करते हुए पाए गए जिस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान खाम परिसर के पास स्थित अवैध दुकानें जिनका की गिरने का खतरा बना हुआ है , उन 44 दुकानों का प्राधिकरण द्वारा चालान भी किया गया। इसके साथ ही नगरनिगम की टीम द्वारा भी सार्वजनिक संपत्ति पर लगे निजी होर्डिंग, बैनर के चालान भी किये गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top