Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर, लाखों के मामले में भू-एजेन्ट को दी एक हफ्ते की डेडलाइन

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का समाधान किया। विगत जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों का कुमाऊं कमिश्नर द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसमस्याओं में शिकायतकर्ता गीता नेगी निवासी कमलुवागांजा ने बताया कि 900 वर्ग फीट प्लाट उन्होंने दीपक बोरा पुत्र हीरा सिंह बोरा निवासी कमुलवागांजा से क्रय किया था। उन्होंने आयुक्त को बताया कि 7 लाख 80 हजार धनराशि का भुगतान बैंक व कैश के रूप में दीपक बोरा को दी थी। दीपक बोरा द्वारा प्लाट का रजिस्ट्रेशन दो वर्षो से नही की गई है ना ही धनराशि वापस की गई।


कुमाऊं कमिश्नर ने भू-एजेन्ट दीपक बोरा से संवाद किया तो उक्त मामला सही साबित हुआ। दीपक बोरा ने कबूला कि 7 लाख 80 हजार की धनराशि प्राप्त की है। आयुक्त रावत ने दीपक बोरा को हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण धनराशि गीता नेगी को वापस की जाए अन्यथा आपके खिलाफ फ्रॉड-लैंड एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही के साथ ही एफआईआर दर्ज की जायेगी।

वहीं कमला पंत मधुवन कॉलोनी गोविन्द गढवाल ने आवासीय भवन के निकट 11 केवी विद्युत लाईन के शिफटिंग कराने का अनुरोध किया। मौके पर अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण के पश्चात उक्त कार्य सम्पादन हेतु 1 लाख 21 हजार का आंकलन किया गया। कमला पंत द्वारा उक्त धनराशि कार्यालय में जमा करने के पश्चात विद्युत विभाग द्वारा कार्य सम्पादित किया जायेगा।

जाहिद हुसैन निवासी पाकीजा कॉलोनी काशीपुर का प्लाट जसपुर खुर्द पाकिजा कालोनी में लिया था कब्जा नही मिलने के कारण मकान का निर्माण नही हो पाया। आयुक्त द्वारा जाहिद हुसैन को खाली प्लाट व अर्द्वनिर्मित मकान पर कब्जा दिया गया। जिस पर जाहिद हुसैन द्वारा आयुक्त का धन्यवाद किया गया।

जनता दरबार में आयुक्त ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यां की समीक्षा की गई। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य लम्बित होने पर उन्होंने कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्हांने कालाढूगी विधान सभा के अन्तर्गत होने वाले जलजीवन मिशन में अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि अभिलेख जीएम एवं अधीक्षण अभिंयता स्तर पर लम्बित है। आयुक्त ने कहा कि जनपद में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों मे कोताही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों को समयावधि में पूर्ण करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top