Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर, कुमाऊं DIG ने पुलिस विभाग में किए 646 तबादले

नैनीताल: पुलिस महकमे में बहुत बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि पुलिसकर्मियों को अब नई जगह पोस्टिंग पर जाना होगा। दुर्गम थाने में ड्यूटी करने वाले सुगम क्षेत्रों में जाएंगे और सुगम क्षेत्रों में ड्यूटी करने वालों को दुर्गम जगहों पर जाना होगा।

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने आदेश जारी किया और बताया कि बहुत वक्त से पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल की कवायद चल रही थी। अब 100 उप निरीक्षक और 546 कॉन्स्टेबल की तैनाती में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 42 उप निरीक्षकों को पहाड़ भेज दिया गया है जबकि 58 उप निरीक्षकों को पहाड़ से मैदान की ओर भेजा गया है।

डीआईजी भरणे ने बताया कि 274 कांस्टेबलों को मैदान से पहाड़ी जनपदों में भेज दिया गया है। जबकि 272 कॉन्स्टेबल जो पहाड़ों में सेवा दे रहे थे उन्हें मैदानी जनपदों में तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची जारी हो गई है और अब कर्मियों को तत्काल रूप से अपने जनपदों में तैनाती सुनिश्चित करनी होगी।

To Top