Almora News

कुमाऊं की सांस्कृतिक राजस्थानी अल्मोड़ा में कुमाऊं महोत्सव, लोकगीतों की ध्वनि ने किया कमाल

Ad

अल्मोड़ा: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती रात अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।जहां स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।साथ ही लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है,जिसके लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं।हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं।साथ ही उन्होंने सभी से सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।कहा कि आयोजनों से जहां उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कल्चर को बढावा मिलता है वही आयोजन स्थलों पर उत्तराखण्डी उत्पादों के स्टाल लगाकर यहां के उत्पादों को मार्केट के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियां मिलती है। वहीं उन्होंने उत्तराखंड लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजक समिति को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,मुख्य संयोजक शेखर लकचोरा ,संगरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला , गौरव पांडेय,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल जी,जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल जी सहित देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top