Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड मुक्तेश्वर निवासी जवान दीपक पांडे जम्मू में शहीद

Ad

Uttarakhand News: जम्मू से एक बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड निवासी जवान के शहीद होने की सूचना सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad


तैनात कुमाऊं रेजीमेंट में 27 वर्षीय दीपक पांडे ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। इस सूचना के सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शहीद दीपक पांडे कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक,दीपक पांडे 2017 में कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। जहाँ वह इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के उधमपुर में थी।शनिवार रात जम्मू सेना हेडक्वार्टर द्वारा परिवार वालों को दीपक पांडे के शहीद होने की सूचना दी गईं। जवान के शहीद होने की सूचना के बाद प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी।

शहीद दीपक पांडे के परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है। दीपक पांडे का पार्थिव शरीर सोमवार तक पहुंचाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top