Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रों को दी राहत,बढ़ गई है परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख,जानें

कुमाऊं विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही...इन छात्रों को दोबारा देना होगा पेपर
Ad

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को राहत प्रदान की गई है। ऐसे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वह अब भी इसे भर सकते हैं। तिथि को चार दिन के लिए बढ़ाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या काफी अधिक रहती है। कई बार नोटिफिकेशन देर से पहुंचने के चलते कई लोग परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस बार विवि प्रशासन ने छात्रों के लिए ये तिथि बढ़ा दी है।

पहले तक परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। छात्रों को विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर जाकर परीक्षा फॉर्म भरना है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार तक जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भर दिया है, फिलहाल केवल उन्हीं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा एक सितंबर से स्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर, स्नातकोत्तर द्वितीय और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के साथ ही प्रथम वर्ष के वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इन परीक्षाओं में करीब 38 हज़ार छात्र शामिल होंगे। हालांकि इनमें आठ हजार छात्रों ने अबतक परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा है। यही कारण है कि विवि ने फॉर्म भरने के तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

इसके अलावा आपको बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी पंचम सेमेस्टर, बीएससी भौतिकी और गणित द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परिणाम www.kuntl.net पर जाकर देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top