Nainital-Haldwani News

नैनीताल ठंडी सड़क में भूस्खलन, डीएसबी कॉलेज के हॉस्टल में प्रवेश बंद

Photo - Kafal Tree
Ad

नैनीताल: पिछले कुछ समय से जिले ने कुदरत की मार झेली है। भारी बारिश, भूस्खलन, आपदा, दिक्कतें काफी ज्यादा हो गई हैं। इसी कड़ी में नैनीताल ठंडी सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे विवि प्रशासन को अलर्ट मोड पर आना पड़ा है। गौरतलब है कि डीएसबी कॉलेज के हॉस्टल पर फिर से खतरा मंडराया तो विवि ने प्रवेश ही बंद कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हाल ही में ठंडी सड़क पर भूस्खलन के बाद से हॉस्टल के नीचे का हिस्सा दरकने लगा था। अब बीते हफ्ते फिर बारिश के होने से यहां दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब यहां लगातार हो रहा भूस्खलन मुसीबत बन गया है। इस वजह से कुमाऊं विवि ने बालिका छात्रावास केपी में नए एडमिशन लेने बंद कर दिए हैं।

कुमाऊं विवि के हॉस्टल तक भूस्खलन का प्रभाव पहुंचने के बाद छात्राओं को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा है। इसके साथ ही पास में ही स्थित दूसरे छात्रावास में भी विवि ने नए सत्र के लिए एडमिशन रोक दिए हैं। गौरतलब है कि ऐसे माहौल में कोई भी गलत कदम उठाना एक बड़ा रिस्क साबित हो सकता है।

कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के अलावा नैनीताल के स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि झील के चारों ओर मॉर्निंग वॉक प्रभावित हुई है। वहीं, ठंडी सड़क पर स्थित पाषाण देवी मंदिर में भक्तों की आवाजाही ठप है। प्रबंधन को आय कम होने की चिंता सता रही है। बताया जा रहा है कि लोनिवि नए सिरे से ट्रीटमेंट शुरू करेगा। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के अनुसार ट्रीटमेंट प्रशासन की प्राथमिकता में है। लोनिवि जल्द काम शुरू करेगा।

Photo Source – Kafal Tree

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top