Nainital-Haldwani News

भारी बारिश के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्थगित की दो अहम परीक्षाएं

Ad

नैनीताल: जिले में बारिश और परेशानियों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूसलाधार बारिश का क्रम बीते दिनों से लगातार जारी है। जनजीवन पर भी इसका असर साफ दिखने लगा है। अब खराब मौसम के अलर्ट पर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने भी एक अहम फैसला किया है। दरअसल 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो अहम परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य एवं बैक) तथा एमएड चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य) परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो चुकी थी। छात्रों से लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन पूरी तरह तैयार था। 21 अक्टूबर से परीक्षाएं प्रस्तावित थी। मगर प्रकृति के इरादे कुछ और ही प्रतीत हो रहे हैं। कई घंटों की बारिश अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

नैनीताल में नैनी झील का पानी ओवर फ्लो कर सड़कों पर आ गया है। शहर भर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मॉल रोड पर पानी भर गया है। नयना देवी मंदिर पानी से लबालब भर गया है। लोगों का पल पल दहशत में गुजर रहा है। नैनीताल से देश और दुनिया का संपर्क सोमवार रात को ही कट गया है। दरअसल नैनीताल जाने वाले हर रास्ते पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गए हैं।

अब भी ऐसा माना जा रहा है कि बारिश और समय तक जारी रहेगी। अगर ऐसा होता है तो नैनीताल, हल्द्वानी के लिए परेशानी बढ़ सकती है। ये हाल सिर्फ एक दो जगह नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र का है। कहीं बादल फट गया है तो कहीं नदियां ुफान पर हैं। बहरहाल पुलिस लगातार स्थानीय लोगों से अपील कर रही है कि वे घर पर ही रहें। इधर, मौसम विभाग के अलर्ट पर कुमाऊं विवि ने उक्त दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।

कुमाऊं विवि कुलपति के मौखिक आदेशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय की व्यवसायिक पाठ्यक्रम दिनांक 21 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ होने वाली निम्नलिखित परीक्षाओं को अगले आदेशों तक छात्रहितों के लिए स्थगित किया जाता है। संशोधित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्घ किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top