Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विश्वविद्यालय का अपडेट, बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के आवेदन शुरू

कुमाऊं विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए भर्ती निकली है...अभी आवेदन करें
Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा को लेकर अपडेट आया है। कुविवि बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अगर कोई भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्र 30 जुलाई रात्रि 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,250 रुपए रखा गया है। विवि की ओर से आवेदकों से अपील की गई है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द आवेदन कर लें। कई बार सर्वर की समस्या सामने आती है और इस वजह से फॉर्म भरने से वंचित भी रह सकते हैं।

कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात अगस्त, रविवार को होगा। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड की गए प्रोसपेक्टस से प्राप्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top