Uttarakhand News

उत्तराखंड के कुणाल चंदेला का रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक, देहरादून में खेली खास पारी

रणजी ट्रॉफी में कुनाल चंदेला करेंगे कप्तानी, पहली बार किसी उत्तराखंडी को मिली जिम्मेदारी
Ad

देहरादून: बड़ा खिलाड़ी बड़े मौकों पर अपनी छाप छोड़ता है। देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला चल रहा है। तीसरे दिन बंगाल बड़ी बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरा था लेकिन उत्तराखंड के लॉअर ऑर्डर ने उसके प्लान पर पानी फेर दिया। उत्तराखंड की मजबूत वापसी की नींव कुणाल चंदेला और फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा शतक जड़ा। बंगाल ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। जवाब में उत्तराखंड ने 48 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

तीसरे दिन का खेल उत्तराखंड के लिए चुनौती लेकर आया जिसे टीम ने स्वीकार किया। कुणाल चंदेला ने 7वें विकेट के लिए अखिल सिंह रावत के साथ 70 रनों की साझेदारी की। अखिल ने महत्वपूर्ण 40 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 172 गेदों का सामना किया। तीसरे दिन का सबसे अहम पल रहा कुणाल और अभय नेगी के बीच आठवें विकेट की साझेदारी जिसने उत्तराखंड को मैच में वापस ला दिया। गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले अभय नेगी ने कुणाल का बखूबी साथ दिया। दोनों ने 128 रनों की साझेदारी की। इस बीच उत्तराखंड के दोनों बल्लेबाजों ने 302 गेंद खेली। इस बीच कुणाल ने अपना शतक पूरा किया तो वही अभय ने भी फिफ्टी जमाई। अभय ने 163 गेदों में 50 रन बनाए। इस साझेदारी के टूटने के बाद उत्तराखंड के बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक नहीं पाए। कुणाल चंदेला भी 304 गेंदों में 136 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए है। उसके पास 163 रनों की लीड है। चौथे दिन का खेल अब रोमांचक स्थिति पर पहुंच गया है। बंगाल की कोशिश होगी कि तेज गति से रन बनाकर उत्तराखंड को मैदान पर उतारे। वहीं उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन खास प्रदर्शन कर मनौवैज्ञानिक जीत हासिल की है। टीम की कोशिश होगी कि मुकाबले को हाथ से फिसलने नहीं दिया जाए। दूसरी पारी में बंगाल को जल्द आउट कर मुकाबले को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top