Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड से नुकसान की खबर, भूकंप से सहमकर भागी लड़की छत से गिरी

Ad

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीती रात आए भूकंप ने नुकसान पहुंचाया है। देर रात हिली धरती के कारण घबराई एक युवती घर से बाहर भागी तो तो वो छत से नीचे गिर गई। जिसके बाद उसे चोट लग गई है। परिजन उसे फौरन निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार इंदिरा बंगाली कॉलोनी की रहने वाले अनीता मंगलवार रात जिस वक्त अपने परिवार के साथ सो रही थी। तभी देर रात अचानक आए भूकंप के झटके से उसकी नींद खुल गई। डर के मारे वह बाहर को भागी तो अनियंत्रित होकर दूसरी मंजिल की रेलिंग से नीचे आ गिरी।

इस वजह से उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। जिसे परिजनों द्वारा फौरन एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया है कि युवती का ऑपरेशन किया जाएगा। डॉ वसीम का कहना है कि युवती की चोट गंभीर है और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top