Uttarakhand News

पेरिस ओलंपिक 2024 में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन को मिली जीत

Ad

Lakshya Sen: Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन सोमवार को जीत मिली है। उन्होंने सिंगल बैडमिंटन के ग्रुप मैच में बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को हराया।  सेन ने पहले मैच को 21-19 से जीता तो वहीं भारत के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी कैरेगी को 43 मिनट में 21-19, 21-14 से शिकस्त दी। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व विजेता लक्ष्य अब अपने अंतिम ग्रुप मैच में 31 जुलाई को इंडोनेशिया के दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले ग्रुप मैच में लक्ष्य ने ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को हराया था। हालांकि, इस नतीजे को अमान्य माना गया। क्योंकि चोट के कारण केविन ने अपना नाम वापस ले लिया था। बता दें कि BWF के नियम के अनुसार जब भी कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर होता है तो उसके द्वारा खेले गए सभी मैच रद्द कर दिए जाते हैं। इसी कारण मैच के रिजल्ट को हटा दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top