Sports News

उत्तराखंड निवासी लक्ष्य सेन PARIS OLYMPIC के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Ad

Uttarakhand News: Lakshya Sen:पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन में भारत के लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने भारत के ही एचएस प्रणय को हराया है। उन्होंने प्रणय के खिलाफ 21-12 और 21-6 से जीत दर्ज की है। लक्ष्य ओलंपिक के बैडमिंटन मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले साल 2012 में पी कश्यप और रियो ओलंपिक 2016 में किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। अब लक्ष्य ने 8 साल बाद बड़ा कारनामा कर दिया है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 12वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चेन चाउ टीएन से होगा। बता दें कि लक्ष्य सेन उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top