Featured

हल्द्वानी में अडानी के स्मार्ट मीटर का है बांग्लादेश कनेक्शन, ललित जोशी ने कही बड़ी बात

Ad

Haldwani: Protest: Smart Meter: राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान शहर के विकास कार्यों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी के लिए घोषित 2000 करोड़ रुपये की राशि पर सरकार और प्रशासन से स्पष्ट हिसाब मांगा। जोशी ने कहा, “नगर निगम प्रशासन के पास ठेकेदारों को भुगतान करने के लिए 36 करोड़ रुपये तक नहीं हैं, तो ऐसे में यह बताना जरूरी है कि 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्य कैसे संभव होंगे?”

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा, जोशी ने निवर्तमान मेयर पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार और उनके प्रतिनिधियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हल्द्वानी के विकास की योजना क्या है और उसका क्रियान्वयन कैसे किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पूरी पारदर्शिता की मांग की, ताकि शहरवासियों को सही जानकारी मिल सके और विकास की दिशा स्पष्ट हो सके।

इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर भी सरकार से सवाल किए और अडानी प्रेम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मीटरों को हटाकर नए मीटर लगेंगे और उसका शुल्क किससे वसूला जाएगा ? उत्तराखंड में अडानी को बसाने का जो प्रयास किया जा रहा है वो यूपीसीएल को बर्बाद कर देगा। ललित जोशी उत्तराखंड में अडानी की एंट्री का कनेक्शन बांग्लादेश के साथ होना भी बताया। बांग्लादेश के मौजूदा हालात खराब हुए और अडानी का निवेश जो वहां होने वाला था नहीं हो पाया, उसकी भरपाई करने के लिए उत्तराखंड में ये नया जुमला लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top