Nainital-Haldwani News

लालकुआं: युवक की छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला लालकुआं से सामने आ रहा है। लड़की ने शनिवार को जहर खाया और रविवार को हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने शनिवार काे जहर खा लिया था। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में सनसनीखेज बात सामने आ रही है कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा था और इके चलते उसने मौत को गले लगाया। मृतका की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर नाबालिग छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक शनिवार की शाम छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत खराब होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा सातवीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को नाबालिग छात्रा की अंतिम संस्का के बाद उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी युवक उनकी पुत्री को छींटाकशी व छेड़छाड़ करता था। जिससे तंग आकर उसकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मरने से पहले उसने यह बात परिजनों की भी बताई। मृतका के परिजनों ने पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लोगो से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top