Nainital-Haldwani News

रेलवे ने बदला फैसला, पहले की तरह पटरी पर दौड़ेगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे ने बदला फैसला, पहले की तरह पटरी पर दौड़ेगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

लालकुआं: कोरोना काल ने रोडवेज ही नहीं रेलवे को भी काफी कुछ विचार विमर्श करने पर मजबूर किया था। कई ट्रेनों का संचालन बंद (trains were cancelled due to corona) किया गया था। अब जब संचालन शुरू हुआ तो कोहरे वाले दिन आ गए। इसी को देखते हुए हाल ही में लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (Lalkuan Amritsar express got cancelled first) को कैंसिल किया गया था। जिसे अब फिर से चलाने का आदेश (Order changed) जारी हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, हाल ही में जिस तरह रानीखेत एक्सप्रेस (Ranikhet Express) को निरस्त किया गया था और बाद में आदेश वापिस ले लिया। ठीक उसी तरह पहले लालकुआं से अमृतसर के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया था। इस ट्रेन को रेलवे प्रशासन (Indian Railways) ने सम्भावित कोहरे के कारण 04 दिसम्बर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक निरस्त किया था।

बता दें कि ये ट्रेन कोरोना काल से ही प्रभावित हो रही है। जब ट्रेन के पटरी पर लौटने की सही से बारी आई तो रेलवे के आदेश (Railways orders) से ऐसा लगा मानो कोहरे ने मजा किरकिरा कर दिया। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेल प्रशासन ने इसे अब पुन: संचालन की अनुमति दे दी है। यात्री जनता की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने फैसला किया है।

रेलवे के मुताबिक इस गाड़ी का पुनः संचालन 04 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जायेगा। बता दें कि नियमित गाड़ी संख्या 14616 यानी अमृतसर से लालकुंआ के लिए चलने वाली और गाड़ी संख्या-14615 यानी लालकुंआ से अमृतसर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से संचालित (Lalkuan Amritsar express will run) किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। ट्रेन लालकुआं से रात 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर तीन बजे अमृतसर पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top