Nainital-Haldwani News

धामी कैबिनेट में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

Ad

लालकुआं: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में लगातार दो बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। लेकिन इतिहास रचने के तरीके ने भी विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। साल 2017 और साल 2022, लगातार दो बार विधानसभा चुनावों में बहुमत के आंकड़े से इतना उपर निकल जाना वाकई अपने आप में एक कारनामा है। बता दें कि अब बुधवार को पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री शपथ के साथ साथ कैबिनेट का खाका भी देखने को मिलेगा। इस बार भाजपा पुराने नेताओं के साथ साथ युवा जोश को भी आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा इस बार नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकती है। इस लिस्ट में कई नाम आगे चल रहे हैं। जैसे लालकुआं से विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को मंत्री बनाया जा सकता है। याद दिला दें कि मोहन बिष्ट ने लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराकर चुनाव जीता था। चर्चा ये भी है कि सितारगंज से फिर विधायक बने सौरभ बहुगुणा को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। साथ ही इस लिस्ट में इनमें ऋतु खंडूरी, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, विनोद चमोली और मोहन सिंह बिष्ट के नाम बताए जा रहे हैं।

पुराने चेहरे भी आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गणेश जोशी, धन सिंह रावत,  सतपाल महाराज, रेखा आर्य, अरविंद पांडे, प्रेम चंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक को पहले की ही भांति फिर से कैबिनेट में जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि ये नेता भाजपा के पिछले कार्यकाल में भी कैबिनेट का हिस्सा थे। ऐसे में भाजपा पुराने चेहरों में बदलाव कर गलत संदेश भी नहीं देना चाहेगी। इसके अलावा आपको बता दें कि बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत में से एक विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। कालाढूंगी विधायक भगत का नाम इस लिस्ट में तभी से आगे चल रहा है जबसे उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 2.30 बजे देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार क्या रूप लेती है और किस तरह से नजर आती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top