Nainital-Haldwani News

लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा!

Ad

लालकुआं: विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी मतों से हराने वाले भाजपा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता लेने के बाद अपने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। मोहन सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को इस्तीफा सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मोहन सिंह बिष्ट पहले बार विधायक बने हैं। उन्हें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत मिली है। हालांकि माना ये भी जा रहा था कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिले, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि विधायक बने मोहन सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य भी थे। अब दायित्वों के अनुसार उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है।

Thumbnail image

इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का रोडमैप बनाए जाने पर खासी चर्चा की। डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि विधायक बनने के बाद जिला पंचायत सदस्य से इस्तीफा देना संविधानिक दायित्व है। इसलिए विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। वहीं, मोहन बिष्ट ने विधायक पद की शपथ लेते ही अपने क्षेत्र में काम शुरू कर दिया है। वे लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top