Election Talks

लालकुआं में मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को 16 हजार से ज्यादा वोटों से पिछाड़ा

लालकुआं विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट बड़ी बढ़त की ओर निकल पड़े हैं। 10 राउंड खत्म होने के बाद उन्हें कुल 44478 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 28046 वोट मिले हैं।

लालकुआं विधानसभा सीट पर भाजपा की पकड़ जारी है और 13893 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 39638 वोट मिले हैं तो वही हरीश रावत को 25745 वोट मिले हैं

लालकुआं (12.40 PM)

लालकुआं में आठ राउंड की गिनती भी खत्म हो चुकी है। आठ राउंड की समाप्ति के बाद लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को 35155 वोट तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत को 23107 वोट मिले हैं।

लालकुआं (12.05 PM)

लालकुआं में जिस गति से मतगणना चल रही है। ठीक उसी तरह कांग्रेस और भाजपा में वोटों का अंतर भी बढ़ता जा रहा है। सात राउंड खत्म होने के बाद हरीश रावत 10000 से भी ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को 31056 वोट मिले हैं हरीश रावत 20062 वोटों पर अटके हुए हैं।

लालकुआं (11.30 AM)

6 राउंड खत्म होने के बाद लालकुआं से हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अभी तक 17108 वोट मिले है। तो वहीं छह राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को 27074 वोट मिल चुके हैं।

लालकुआं (11.15 AM)

लालकुआं सीट पर पांचवें राउंड की गिनती के बाद भी कांग्रेस के लिए खुशखबरी सामने नहीं आई है। 5 राउंड खत्म होने के बाद लालकुआं से भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट 22767 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। तो वही 14151 वोटों के साथ हरीश रावत दूसरे स्थान पर हैं।

लालकुआं 10.50 AM:

चौथे राउंड की गिनती में भी लालकुआं से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत अभी भी पीछे चल रहे हैं। हरीश रावत को चौथे राउंड में 2808 वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट को 3130 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार चौहान को चौथे राउंड में 729 और संध्या डालाकोटी को 106 वोट नसीब हुए हैं।

(10.15 AM, 10 March 2022) : लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। दो राउंड के काउंटिंग के बाद मोहन सिंह बिष्ट को 10240 वोट मिल चुके हैं। वहीं हरीश रावत दूसरे नंबर पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 4861 वोट मिले हैं। बता दें कि हरीश रावत लालकुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी होने के साथ-साथ उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव संचालन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। गौरतलब है कि कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि हरीश रावत कांग्रेस के मुख्यमंत्री के संभावित चेहरे हो सकते हैं। लेकिन हरीश रावत फिलहाल 5379 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

(09.38 AM, 10 March 2022): लालकुआं से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि हरीश रावत को इस बार कांग्रेस में लालकुआं से मैदान पर उतारा है। वह साल 2017 में हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से विधानसभा चुनाव लड़े थे और उन्हें दोनों ही सीटों से हार का सामना करना पड़ा था। लालकुआं से भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को मैदान पर उतारा है तो वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान पर हैं। एक तरफ कांग्रेस की बाक संध्या डालाकोटी तो दूसरी तरफ भाजपा के बागी पवन चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि पहली गिनती के बाद लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने 2713 वोटों की लीड ले ली है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत 2659 और भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट को अब तक 5372 वोट मिले हैं।

To Top