Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लालकुआं: बेटा जेल में बंद है और अब मां भी चरस बेचते हुए गिरफ्तार हुई

Ad

लालकुआं: कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 378 ग्राम अवैध चरस एवं 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अपने घर पर किराने की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी।वही पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कड़े निर्देश जारी किये हैं। इसी अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदिरा नगर प्रथम बिन्दूखत्ता में छापेमारी अभियान चलाया जहां सड़क के किनारे स्थित किराने की दुकान पर मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश की।

इस दौरान दुकान चला रही महिला कलावती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व त्रिलोक सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता पुलिस को चरस बेचते मिली जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस द्वारा महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 378 ग्राम चरस के अलावा 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी तथा एक तराजू भी बरामद हुआ है।

इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्कारी के आरोप में जेल में बंद है। वहीं पुलिस की पुछताछ में महिला ने बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर बिन्दुखत्ता और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करती है। फिलहाल पुलिस की पुछताछ जारी है इधर पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, उपनिरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, आनन्दपुरी, माया बिष्ट, प्रियंका शाही शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top