Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना, लालकुआं से चलने वाली ट्रेन में हुआ बदलाव, रेलवे ने जारी किया अपडेट

Ad

हल्द्वानी: रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के सोरों शूकर क्षेत्र-कासगंज सिटी एवं मानपुर नगरिया-सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-301 एवं 296 पर सीमित ऊँचाई वाले सब-वे के निर्माण हेतु ब्लाक प्रदान किए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण एवं शार्ट टर्मिनेशन करने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे के अपडेट के अनुसार कासगंज से 21 जून,2023 को चलने वाली 05397 कासगंज-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। जबकि कासगंज से 22 जून,2023 को चलने वाली 05451 कासगंज-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज सिटी में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

इसके अलावा लालकुंआ से 21 जून,2023 को चलने वाली 15062 लालकुंआ-कासगंज एक्सप्रेस बरेली सिटी में यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी बरेली सिटी से कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top