Nainital-Haldwani News

जॉब लगने के बाद भी पढ़ाई नहीं छोड़ी, लालकुआं के बालम दानू का जनगणना विभाग में हुआ चयन

Ad

Uttarakhand: Lalkuan: प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजे जब भी आते हैं तो उसमें नैनीताल जिले के युवाओं का नाम जरूरत होता है। लालकुआं के बिंदुखत्ता निवासी बालम सिंह दानू को लंबे प्रयास के बाद कामयाबी मिली है। उनका चयन केंद्र सरकार के जनगणना विभाग में सीनियर ड्राफ्टमैन के पद पद हुआ है। उनके परिवार के लिए यह गर्व की बात है कि इस भर्ती परीक्षा में बालम सिंह ने दूसरी रैंक प्राप्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बालम सिंह के पिता स्वर्गीय धन सिंह और माता सरस्वती दानू ग्रहणी हैं। बालम ने राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखेड़ा से 12वीं की परीक्षा पास की और फिर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज लोहाघाट से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। पिछले 8 वर्षों से वे लोक निर्माण विभाग में संविदा के तौर पर कार्यरत थे और सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहे थे।

हाल ही में केंद्र सरकार के जनगणना विभाग द्वारा सीनियर ड्राफ्टमैन की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में लालकुआं के बालम सिंह दानू ने दूसरी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top