Nainital-Haldwani News

नैनीताल-भवाली मार्ग में दोबारा हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बची पोकलैंड मशीन

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल-भवाली मार्ग को लेकर नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपडेट दिया था कि कार्य तेज गति से चल रहा है और मार्ग को पैदल चलने वालों के लिए खोला गया है। हालांकि उन्होंने लगातार भूस्खलन होने की बात भी कही थी और सुरक्षा को देखते हुए आईटीआई व हाइडिल कॉलोनी मार्ग को अपनाने की अपील लोगों से की। वहीं अभी अभी खबर सामने आई है कि भवाली-नैनीताल मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के वक्त पोकलैंड सड़क खोलने के काम में जुटी थी। भूस्खलन के दौरान वहां खड़ी पोकलैंड मशीन बाल बाल बच गई। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 29 जुलाई को नैनीताल और भवाली के बीच पाइंस में भूस्खलन से राज्यमार्ग बंद हो गया है। भूस्खलन स्थल पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत , DIG नीलेश आनन्द भरणे और डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण किया था। मार्ग के बंद होने की वजह से लोगों को दूसरा रूट अपनाना पड़ रहा है जिससे उनकी यात्रा में अतिरिक्त वक्त लग रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए मार्ग को खोलने के लिए जोरों से कवायद चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top