Rudraprayag News

केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे कई यात्री, 3 की हुई मौत 

Ad

Kedarnath news: Accident: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रहा है जहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है। तो वहीं तीन अन्य यात्री घायल हैं। अभी पहचान किसी की नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ( Landslide in kedarnath )

ADVERTISEMENTS Ad

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मिट्टी और भारी भरकम पत्थर बोल्डर आने से कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। जिस पर यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएमएफ प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत एवं बचाव दल ने अभी तक तीन यात्रियों के शवों को बरामद कर लिया है। तो वहीं तीन अन्‍य घायलों के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ( Landslide in kedarnath, many pilgrims buried, 3 died )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top