Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम में टैक्स व किराया जमा करने का आखिरी मौका,वरना प्रतिदिन देना होगा जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम ने कारोबारियों के साथ आम जनता को भी राहत दी है । भवन कर जमा करने व निगम की दुकानों को किराया जमा करने की तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। यह तीसरा मौका है जब नगर निगम ने किराया व टैक्स वसूलने की तारीख को बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर तक नगर निगम का करीब पौने 2 करोड़ रुपये का बकाया था। आमतौर पर किराया जमा करने की समय सीमा 30 जून तक होती है। मगर कोरोनाकाल को देखते हुए बोर्ड बैठक के बाद पूर्व में 31 अगस्त और फिर 30 सितंबर तक का समय दिया गया था ।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी नगर निगम के पास कुल 1163 दुकानें हैं । भवन कर , स्वच्छता कर, औऱ अन्य दुकानों को दो बार राहत मिलने के बाद एक बार फिर किराया वसूली की सीमा बढ़ा दी गई है। दो बार राहत देने के बाद भी नगर निगम को केवल 65 प्रतिशत कर ही प्राप्त हुआ है। जिन लोगों ने अभी टैक्स व दुकान का किराया जमा नहीं किया है उनसे निगम ने अपील की है। निर्धारित तिथि के बाद भी किराया नहीं जमा करने पर पांच रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर साल दुकान किराया, भवन कर और स्वच्छता कर देना होता है। शहर में करीब 25 हजार लोग इसमें शामिल हैं। फिलहाल करीब 16 हजार लोगों ने टैक्स चुकाया है। भवन कर और दुकान किराया मद में ही करीब पौने दो करोड़ रुपये बकाया है। भवन और स्वच्छता कर जमा कराने में 25 प्रतिशत की छूट के बाद भी 35 फीसद शहरवासियों का टैक्स जमा न कराना निगम प्रशासन की आर्थिक मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। अभी भी करीब 1.75 करोड़ रुपये टैक्स वसूली होनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top