Jobs

तीन मार्च तक बढ़ी उत्तराखंड पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

Ad

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में नौकरी की चाहत रखने वाले हजारों युवकों के लिए एक और मौका आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इच्छुक उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में कुल रिक्त पदों पर आवेदन का एक और चांस दिया है। दरअसल चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 3 मार्च 2022 तक कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते 28 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 1521 रिक्त पदों के साथ-साथ उप निरीक्षक, पुलिस गुल्मनायक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसमें 1521 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी जबकि उप निरीक्षक, पुलिस गुल्मनायक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 221 पदों के लिए 21 फरवरी तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी।

मगर अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तिथि को बढ़ाकर 3 मार्च 2022 तक कर दिया है। बता दें कि उक्त भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आवेदन के लिए यहां जाएं : www.sssc.uk.gov.in

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top