Uttarakhand News

देहरादून:ऑर्डर नहीं,खुद घोड़े पर बैठकर चैकिंग पर निकले SSP खंडूरी,याद आया हल्द्वानी का वाक्या

देहरादून:ऑर्डर नहीं,खुद घोड़े पर बैठकर चैकिंग पर निकले SSP,याद आ गया हल्द्वानी का वाक्या
Ad

हल्द्वानी: साल 2016 में नैनीताल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी बने थे। वह अपनी कार्यशैली को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहे। उस दौरान उन्होंने एक बार हाथ में डंडा पकड़ा था और चैकिंग के लिए निकल पड़े थे। ये वाक्य हल्द्वानी की ठंडी सड़क का था। ऐसा उन्होंने अपनी टीम को ऊर्जा से भरने के लिए किया था और जनता को भी संदेश दिया था कि जरूरत पड़ने पर डंडा पुलिस अधिकारी भी पकड़ सकता है। जन्मेजय खंडूरी कुछ दिन पहले ही देहरादून जिले के कप्तान बनें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल की तरह ही अपनी टीम के सामने उदाहरण पेश करने के लिए वह देर रात निकल पड़े। महोदय द्वारा रात्रि के समय घूमने वाले वाहनों/ व्यक्तियों को रोककर उनसे आवश्यक पूछताछ की गई, इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध महोदय द्वारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा बिना मास्क के पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने देर रात देहरादून के नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर घुड़सवार पुलिस के साथ राजपुर रोड पर पुलिस यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा वीकेंड पर मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों के कारण राजपुर रोड पर पड़ने वाले यातायात के दबाव व इस दौरान की जाने वाली यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि राजपुर रोड पर आने व जाने वाले यातायात के सुचारू संचालन हेतु ओरिएंट चौक, यूकेलिप्टस चौक तथा दिलाराम चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटो में समन्वय स्थापित करते हुए समय निर्धारित किया जाए, जिससे कि उक्त चौकों से पास होने वाला यातायात सुचारू रूप से चल सके।

राजपुर रोड पर ग्रेट वैल्यू तिराहा तथा मसूरी डाइवर्जन पर यातायात संचालन हेतु एक – एक उपनिरीक्षक तथा अन्य पुलिस कर्मियों को मय वायरलेस हैंडसेट के साथ तैनात किया जाए। इससे राजपुर रोड पर लगने वाले जाम को कम किया जा सकता है। पुलिसकर्मी आवश्यकतानुसार यातायात को डाइवर्ट अथवा रोककर व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

राजपुर क्षेत्र में आशियाना, जाखन तथा नेवी ऑफिसर मैस के पास मुख्य मार्गो में मिलने वाले कटो पर स्लाइडिंग बैरियर्स लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे की यातायात के दबाव के समय राजपुर रोड पर आने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जा सके, साथ ही पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि वह समय-समय पर उक्त स्थानों का निरीक्षण कर बैरियर्स के कारण यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर उसकी समीक्षा करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक कोतवाली नगर/ डालनवाला, थानाध्यक्ष राजपुर अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top