Nainital-Haldwani News

यूओयू में अब सीखें स्पेनिश और चीनी, छात्रों के लिए खुलेंगे विदेशी भाषाओं के नए रास्ते

Ad

Uttarakhand Open University : Spanish Course : Chinese Course : Haldwani : Foreign Language Education : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में अब छात्र-छात्राओं को विदेशी भाषाएं सीखने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय जल्द ही स्पेनिश और चीनी भाषा के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुलपति प्रो. एनसी लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा पहले से ही बीए तृतीय वर्ष के क्षमता संवर्धन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के तहत जापानी भाषा का कोर्स चलाया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। जापानी भाषा के इस कोर्स में अब तक 75 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।

उन्होंने कहा कि स्पेनिश और चीनी भाषा के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद और कार्यकारिणी परिषद से स्वीकृत हो चुके हैं। इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की तैयारी चल रही है।

इसी बीच उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में अलग-अलग विद्याशाखाओं के शिक्षक ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए। इसमें डॉ. श्याम कुंजवाल, डॉ. बालम सिंह दफौटी, डॉ. नीलिमा बुधानी और डॉ. मनोज कुमार पांडे मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top