Uttarakhand News

ब्रेकिंग NEWS: दीपावली से ठीक पहले उत्तराखंड पुलिस की सभी छुट्टियां CANCEL

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के एक आदेश से पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। किसी के भी छुट्टी लेने पर रोक लगा दी गई है। जो छुट्टी पर गए हुए हैं, उन्हें वापस बुला लिया गया है। बता दें कि एक तरफ दीवाली नजदीक है तो वहीं पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां जारी हैं।

गौरतलब है कि दीपावली पर कई जवान छुट्टी पर जाते हैं। कुछ बीमारी के कारण भी छुट्टी पर हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम आना भी अब तय है। ऐसे में पुलिस पर प्रेशर है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हो गए हैं। करीब 25 हजार पुलिस कर्मी व अधिकारियों में से दो-ढाई हजार तो छुट्टी पर रहते ही हैं।

ऐसे में अब सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि किसी भी जवान को फिलहाल छुट्टी न दी जाए। साथ ही समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। छुट्टी रद्द होने से महिला कर्मियों को खासा परेशानी हो रही है। अचानक जारी हुए आदेश से हड़कंप मच गया है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि फोर्स की कमी ना हो, इसके लिए जवानों की छुट्टियों पर दीपावली तक रोक लगा दी गई है।

To Top