Nainital-Haldwani News

नैनीताल के नैना देवी मंदिर में अब अगर रील बनाई तो होगी कानूनी कार्रवाई

Ad

Nainital news: Naina devi temple: नैनीताल में स्थित नैना देवी मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। नैना देवी के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोग भी नैना देवी के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ये देवी माता कि शक्ति ही है कि बहुत दूर-दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहै हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आजकल सिर्फ सोशल मीडिया में प्रसिद्ध होने के लिए मंदिर में रील बनाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला नैनीताल जिले के नैना देवी मंदिर से सामने आया है जहां पर एक महिला फिल्मी गानों पर अमर्यादित तरीके की रील बनाती हुई नजर आई। जिसके चलते नैना देवी मंदिर के अमर उदय ट्रस्ट के सदस्यों ने इसका भारी विरोध करते हुए मंदिर में रील वीडियो बनाने वाले लोगों को चेतावनी दी है। ( Reels banned in Naina devi temple )

ADVERTISEMENTS Ad

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बता दें अब कोई भी भक्त नैना देवी मंदिर में जाकर रील नहीं बना सकता। इसके लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं नैना देवी मंदिर के अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल ने नैना देवी मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह इस मंदिर में आते हैं तो अपनी मर्यादाओं को ध्यान मे रखें। और साथ ही मर्यादित कपड़े पहन कर ही मंदिर के भीतर प्रवेश करें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से अनावश्यक शोरगुल करना और किसी भी प्रकार का रील वीडियो बनाना पूर्ण तरह से प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई वीडियो बनाता हुआ नजर आता है तो उसका मोबाइल कैमरा जब्त कर उस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ( Legal action will be taken against those making reels in naina devi temple )

वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ

शुक्रवार को हल्द्वानी निवासी महिला अपनी महिला साथी के साथ मंदिर ट्रस्ट कार्यालय पहुंची। मंदिर प्रांगण में महिला का फिल्मी गीत पर अश्लील डांस का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद ट्रस्ट ने रील बनाने, वीडियो बनाने पर मंदिर में पाबंदी लगा दी थी। ( Woman making reel in naina devi got viral )

मंदिर की मान्यता

नैना देवी मंदिर नैनिताल में मौजूद है। नैना देवी को देवी पार्वती का रूप माना जाता है और इसी कारण उन्हें नंदा देवी भी कहा जाता है। यहां कि मान्यता है कि मंदिर में देवी के दर्शन मात्र से ही लोगों की आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि भगवान शिव देवी सती की मृत्यु के बाद उन्हें कैलाश पर्वत ले जा रहे थे तो उनकी एक आंख नैनीताल में गिर पड़ी थी, जबकि दूसरी आंख हिमाचल के बिलासपुर में जा गिरी। यही कारण है कि देवी का ये मंदिर शक्तिपीठ में शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top