Dehradun News

उत्तराखंड में घूसखोर लेखपाल, दस हज़ार रूपए के लिए बेचा ईमान

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में घूसखोरी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकारी पदों पर बैठे लोग कुछ रुपयो के लिए अपना ईमान बेच रही हैं। विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर एक घूसखोर को पकड़ा है। देहरादून विकासनगर में बंदोबस्त विभाग के कार्यालय में छापेमारी में सर्वे लेखपाल ओमप्रकाश पकड़ा गया है जो दस हजार रुपये की रिश्वत लेत रहा था। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथों रिश्वत लेते पकड़ है। टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विजिलेंस की टीम को विकासनगर में बंदोबस्त विभाग के कार्यालय में तैनात सर्वे लेखपाल ओमप्रकाश के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह दाखिल खारिज के नाम पर लोगों से घूस ले रहा है। इसके बाद विजिलेंस की टीम लेखपाल पर नजर बनाए हुए थी और सोमवार को दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति से दाखिला खारिज करने के नाम पर दस हज़ार नगद देते हुए आरोपी पकड़ा गया।

एसपी विजिलेंस रेनू लोहनी ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ रिश्वत देने को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आज आरोपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लेख वालों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top