Haridwar News

लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, घर से मिले चौंकाने वाले दस्तावेज़

Accountant arrested
Ad

Lekhapal Caught Red-Handed Taking Bribe in Laksar !

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर: हरिद्वार ज़िले के लक्सर से शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहाँ विजिलेंस टीम ने चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रकम वसूल रहा था।

विजिलेंस के मुताबिक आरोपी सुभाष कुमार इस समय कानूनगो का काम भी देख रहा था। लक्सर के ही एक निवासी की ज़मीन की सीमा में बदलाव कराना था…जिसके लिए वह बीते कुछ समय से चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात लेखपाल सुभाष कुमार से हुई…जिसने खुलकर रिश्वत की माँग कर डाली।

शुरुआत में सुभाष कुमार ने पीड़ित से 40 हजार रुपये की माँग की…लेकिन बाद में सौदा 20 हजार रुपये पर तय हो गया। पीड़ित इस भ्रष्टाचार से परेशान होकर सीधे विजिलेंस के पास पहुँच गए और शिकायत दर्ज करवाई।

विजिलेंस की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार को कार्यालय में सुभाष कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही विजिलेंस ने उसके घर और कार्यालय पर भी तलाशी अभियान चलाया…जहाँ से कुछ ज़रूरी दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई है।

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा और बरामद दस्तावेजों की भी जाँच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top