Nainital-Haldwani News

नौकुचियाताल में दहशत, गुलदार के हमले से बुरी तरह ज़ख्मी हुआ किसान

Ad

नैनीताल: पहले रामनगर में बाघ का हमला और अब नौकुचियाताल में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण किसान का लहुलुहान होना भय व्याप्त करने के लिए काफी है। हालांकि, ये गनीमत रही कि घायल किसान का इलाज अभी चल रहा है और किसी तरह उसकी जान बच सकी है। मगर आसपास के क्षेत्रों में डर पैदा हो गया है। इसी वजह से ग्रामीण गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रविवार शाम नैनीताल जिले के पर्यटन क्षेत्र नौकुचियाताल के एक खेत में 45 वर्षीय किसान कांति बल्लभ पलड़िया पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिस वजह से किसान बुरी तरह से घायल हो गया। कांति की चीख सुनने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक चनोती गांव में रहने वाले कांति बल्लभ पलडिया अपनी मटर की फसल की रखवाली कर रहे थे।

इसी दौरान शाम लगभग 5 बजे एक गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में कांति बुरी तरह से घायल हो गया। कांति के हाथ, कान, माथे और सिर पर जगह जगह पर चोट आई है। आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए भीमताल चिकित्सालय लाया गया था। अब कांति को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग ग्रामीणों ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top