Uttarakhand News

उत्तराखंड: कुत्ते पर हमला करने आया गुलदार खुद ही फंस गया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ वक्त से गुलदार की आवाजाही आबादी वाले क्षेत्रों में भी दिखती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार गुलदार ने घास काटने गई महिलाओं पर हमला भी किया है। इसके साथ गुलदार पशुओं को भी निवाला बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं एक मामला उत्‍तराखंड के टिहरी जिले की पौखाल रेंज के ग्राम थापला से एक मामला सामने आ रहा है। कुत्ते का शिकार करने आया गुलदार खुद ही फंस गया। हालांकि गुलदार ने कुत्ते को घायल कर दिया। गुलदार कुत्ते को निवाला बनाने के लिए घर के अंदर ही घुस गया। एक ही छोटे कमरे में दोनों थे। गुलदार को पकड़ने के लिए पोखाल रेंज से रेंज अधिकारी और अन्य स्टाफ मौके के लिए पिंजरा लेकर रवाना हुए।

बता दें कि थापला गांव के ग्रामीणों ने डीएम से गांव को गुलदार से निजात दिलाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव व आसपास के क्षेत्र में लगातार गुलदार की धमक देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा था कि ग्रामीण मवेशी चुगाने के लिए आस-पास के जंगल में जाते हैं, लेकिन तब से यहां भी गुलदार का खतरा रहता है। ऐसे में पिंजरा लग जाएगा तो गुलदार पकड़ में आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top