Tehri News

पहाड़ में 13 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया गुलदार, अरनव का शव देख टूटे परिजन

Ad

टिहरी: वन्यजीव और मानव के बीच में संघर्ष के मामले अब धीरे धीरे काफी बढ़ते जा रहे हैं। अब टिहरी जनपद से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां एक 13 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के बाल गंगा क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात ये घटना हुई है। बता दें कि बीती शाम मयकोट गांव में 13 वर्षीय अरनव चंद अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान गुलदार उसे उठा ले गया। जब बेटा घऱ नहीं पहुंचा तो पिता रणवीर चंद ग्राम मयकोट निवासी सहित परिजन परेशान हो गए।

उसकी तलाशबीन शुरू की गई। मगर अंधेरा होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग का संयुक्त सर्च ऑपरेशन काफी देर तक चला। देर रात दो बजे बालक का शव घर से तकरीबन एक किमी की दूरी पर झाड़ियों में मिला। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी गुस्सा है। सभी का कहना है कि गुलदार को मार देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top