Tehri News

उत्तराखंड में क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

Ad

Devprayag news: Leopard killed teenager: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन गुलदार लोगों और मासूम बच्चों को अपना निवाला बना रहा है। एक बार फिर गुलदार ने एक मासूम को अपना निवाला बनाया। देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को गुलदार ने क्रिकेट खेलकर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में अनुराग की जान चली गई। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। ( Leopard killed teenager )

ADVERTISEMENTS Ad

खेलकर लौट रहा था किशोर

बता दें कि देर शाम करीब सात बजे अनुराग चौहान डिग्री कॉलेज से खेलकर लौट रहा था। तभी अचानक रास्ते में घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठा कर ले गया। लोगों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। तो लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के लोग स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और अनुराग की खोजबीन शुरू कर दी। कई घंटों तक अनुराग को ढूंढा गया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। देर रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।( Leopard killed 17 year old boy in devprayag )

गुलदार पकड़ा गया

देवप्रयाग विधायक ने शुक्रवार सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। और सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अनुराग की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top