Udham Singh Nagar News

दस वर्षीय बेटी को खोजने निकले परिवार को मिला उसका शव, पूरे गांव में दहशत

File Photo
Ad

ऊधमसिंहनगर: जनपद में तब से कोहरामच मचा हुआ है जब से एक दस वर्षीय बच्ची को तेंदुए द्वारा निगल लेने का मामला सामने आया है। नानकमत्ता की इस घटना के बाद दहशत बढ़ गई है। गन्ने के खेत से बालिका का शव बरामद हुआ है। बता दें कि बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरकार की नई घोषणा के मुताबिक परिवार को पांच लाख रुए मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंदर कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को 10 वर्षीय आनंदी जोशी पुत्री वासुदेव जोशी निवासी चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार लापता हो गई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को तेंदुए की आवाज आई तो सब डर गए। गन्ने के खेत में देखा तो बालिका का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। जबकि शोर सुनने के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया तो टीम ने आकर शव को कब्जे में लिया। शरीर पर निशान से तेंदुए के हमले का पता लगा है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में वन्यजीवों द्वारा वयस्क एवं अवयस्क की मृत्यु पर मुआवजा राशि को बढ़ाया था। इस हिसाब से बच्ची के परिजनों को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top