Nainital-Haldwani News

पंतनगर यूनिवर्सिटी परिसर में दिखा तेंदुआ, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Ad

पंतनगर: तेंदुए, गुलदार व हाथियों का आतंक कुछ क्षेत्रों में पहले से अधिक बढ़ गया है। हालांकि पहाड़ के ग्रामीण इलाकों में इनका आतंक आमतौर पर ज्यादा देखने को मिलता है। मगर इस बार पंतनगर यूनिवर्सिटी में तेंदुए का मूवमेंट मिला। जिससे विश्विविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वन विभाग खोजबीन में जुटा हुआ है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि टांडा जंगल क्षेत्र से अक्सर जानवर सड़कों पर दिखाई देते थे। कई बार हाथी, तेंदुआ, नील गाय समेत तमाम अन्य जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आते रहते हैं। दरअसल बीते दिनों पंतनगर विवि परिसर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे खेतों में काम करने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।

बाद में इस बारे में पंतनगर विवि प्रशासन को सूचना दी गई। जिन्होंने वन विभाग को पत्राचार कर जानकारी दी। बुधवार को वन निभाग की टीम वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी के नेतृत्व में पंत विवि परिसर क्षेत्र में पहुंची। तेंदुए के मूवमेंट वाली जगह के आसपास उसके पंजे के निशानों को चेक किया। लेकिन पंजे के निशान नहीं मिले।

वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने जानकारी दी और बताया कि पंत विवि की ओर से जानकारी मिली। जिसके बाद पंत विवि परिसर में गश्त की गई लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पंतनगर क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले टांडा जंगल से गुजरने वाले नैनीताल हाइवे पर हाथियाें का झुंड दिखाई दिया था।

इतना ही नहीं इसके बाद पंतनगर में भी हाथी दिखाई दिए थे। तेंदुए का मूवमेंट हाल ही में सिडकुल में भी देखने को मिला था। दरअसल बीते दिनों पंतनगर, हल्दी के साथ ही सिडकुल के टाटा कंपनी के गेट नंबर चार में लोगों को तेंदुआ भी दिखाई दिया था। कहना होगा कि जंगली जानवर लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। जिससे वन विभाग का काम बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top