Nainital-Haldwani News

ज़रूरतमंदों को कपड़े दान कर मनाएं दिवाली, हल्द्वानी तामीर की दिल जीत लेने वाली मुहिम

Ad

हल्द्वानी: दीपावली का मौका आते ही हवाओं में एक उत्साह और माहौल में खुशियों के रंग घुलने लगते है। हम छुट्टियों, मिठाई, सजावट, नए कपड़ों और सर्दियों की शुरुआत का आनंद लेते हैं। खुशियां बांटने वाला यह त्योहार हर साल लोगों के लिये बरकत ले कर आता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मगर कुछ लोग हैं, कुछ वर्ग हैं जो हमारी और आपकी तरह इस त्योहार को भी खुल कर नहीं मना पाते। इसलिये नहीं मना पाते क्योंकि उन लोगों के पास हमारी तरह अनेक तरह के संसाधन नहीं हैं। मगर हम और आप मिल कर इस दीपावली अपने साथ साथ उन लोगों के जीवन में भी खुशियां भर सकते हैं।

दिवाली के मौके पर TAAMEER ग्रुप ने शुरू की है एक पहल। एक पहल जिसमें कोई भी व्यक्ति कपड़े, किताबें, खिलौने, जूते, कंबल और विभिन्न उपयोगी सामान दान करने के लिए आगे आ सकता है। यह दान ज़रूरतमंद लोगों को किया जाएगा। अपने आप को संसाधन से वंचित इन लोगों के साथ कुछ खुशी साझा करने की अनुमति दें।

यदि आप इस पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप अपना दान योगदान बूथ पर दे सकते हैं। आप निम्न जगहों पर जा कर कर सकते हैं किसी भी तरह का दान :-

चायलोक कैफे, वॉकवे के पास

हल्द्वानी माई स्टोर, बिग बाज़ार के सामने, दुर्गा सिटी सेंटर

फुटस्टेप्स कैफे, पानी की टंकी के पास

डॉ. संगीता जोशी क्लीनिक, इंदिरा कॉम्पलेक्स, दीप्ति पब्लिक स्कूल के सामने, कुसुमखेड़ा

बिष्ट जनरल स्टोर, महाऋिषि विद्या मंदिर के पास, तीन ताश देवलचौड़

सोल कैफे, वेस्ट खेड़ा गौलापार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top