Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, नैनीताल समेत कई जिलो में बारिश के आसार

Ad

Uttarakhand: Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज, सोमवार 3 फरवरी को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तराकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को मौसम में और बदलाव की उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार, 4 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ठंड का अहसास कम, लेकिन मौसम में हो सकता है बदलाव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हालांकि साल की शुरुआत से ठंड का अहसास कम हुआ है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है और प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई जा रही है।

नागरिकों को सचेत रहने की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को संभावित बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं और फसल को नुकसान से बचने के लिए सचेत रहने की सलाह दी है। साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top