Uttarakhand News

चारधाम की तरह कैंची धाम के लिए भी शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था

Ad

Kainchi dham news: Online registration: उत्तराखंड का कैंची धाम मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोग भी नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ये बाबा की शक्ति ही है कि बहुत दूर-दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहै हैं। बाबा का आशीर्वाद के लिए विदेश से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां कैंचीधाम पहुंच रही हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त यहां आते तो हैं लेकिन उन्हें जाम और तमाम अन्य समस्यओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान मे रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तर्ज पर कैंची धाम में भी ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था करवाने का निर्णय लिया है। ( Online registration in kainchi dham )

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चालू करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते शनिवार को एफटीआई सभागार हल्द्वानी में मानसखंड मंदिर माला के अंतर्गत कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा की। मख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल को पर्यटन विभाग के माध्यम से कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को चालू करने के निर्देश दिए। इसका मकसद पर्यटकों और यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं मुहैया करना होगा। इतना ही नहीं कैंची धाम पर पहुंचने के लिए सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ नए मार्गों की भी संभावना तलाशी जा रही है। दरअसल यात्रा विकास प्राधिकरण में कैंची धाम समेत राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों को शामिल किया जा रहा है जिससे इन क्षेत्रों में सुविधाओं का विकास और अधिक तेजी से हो सकेगा। वहीं वाहनों के लिए 11 पार्किंग स्थल भी तेजी से विकसित किए जा रहे है। ( Soon there will be online registration for Darshan in kainchi dham )

सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध होगा

यात्रा विकास प्राधिकरण के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्राधिकरण के जरिए कैंची धाम समेत राज्य के सभी प्रमुख मंदिर शामिल होंगे और इन मंदिरों के लिए मार्गो समेत सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जा सकेगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है। चार धाम यात्रा को लेकर सीएम का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है और लगातार इसके लिए मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top