Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में पत्नी से विवाद के कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला युवक का शव, ससुरालियों पर शक!

Ad

किच्छा: पत्नी से विवाद होने के कुछ देर बाद रात में पति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उर्जा निगम में कार्यरत लाइनमैन संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिला है। मृत शरीर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ बरामद किया गया है। इस मामले में आत्महत्या के अलावा हत्या के एंगल को भी तलाशा जा रहा है। स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से ग्राम धनौरी तहसील स्वार जिला रामपुर और हाल पता पुलभट्टा सिरोली कलां बंगाली कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय निर्मल पुत्र नंद राम का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वह 15 सालों से लालपुर बिजली घऱ में लाइन मैन है। मंगलवार रात को भी पत्नी से छोटी सी झड़प हो गई। जिसके बाद आधी रात को वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसे पहले रुद्रपुर के निजी अस्पताल फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले जाया गया।

लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिली तो उर्जा निगम लालपुर बिजली घर के जेई भुवन चंद्र उप्रेती सहित उर्जा निगम कर्मचारी भी मौके पर आ गए। एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी ने वहां आकर पूछताछ शुरू की। मृतक के परिवार वाले भी रात में ही आ गए थे। जिन्होंने थाने में पहुंचकर निर्मल की हत्या होने की आशंका जताई। एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top