Uttarakhand News

हल्द्वानी: रेल यात्रियों के लिए परेशानी बनी ठंड, कई ट्रेनों को किया गया है निरस्त

Ad

Uttarakhand Trains Cancelled: Trains from Kathgodam & Lalkuan: Train Schedule & Status:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में आगामी दिनों में घने कोहरे की संभावना के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को लंबी अवधि के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन रोकने की जानकारी दी गई है।

काठगोदाम से कानपुर व ऋषिकेश जम्मू तवी एक्सप्रेस रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार, काठगोदाम से कानपुर जाने वाली “कानपुर काठगोदाम वीकली एक्सप्रेस” ट्रेन 12 फेरों के लिए 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसी तरह, ऋषिकेश से जम्मू तवी जाने वाली 14605 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी 13 फेरों के लिए 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द की गई है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन काठगोदाम-कानपुर के बीच रद्द रहेगा।

इन ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित
इसके अलावा, लालकुआं से अमृतसर तक जाने वाली 14615 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 1 दिसंबर से 13 फेरों के लिए रद्द की गई है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं, दून हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार लालकुआं एक्सप्रेस, और बाघ एक्सप्रेस जैसी अन्य प्रमुख ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। दून हावड़ा एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 1 मार्च तक 26 फेरों के लिए रद्द रहेगी।

रामनगर-मुरादाबाद और टनकपुर सिंगरौली एक्सप्रेस भी रद्द
बढ़ते कोहरे को देखते हुए रामनगर-मुरादाबाद मार्ग पर चलने वाली 25036 और 25035 ट्रेन, टनकपुर सिंगरौली मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश रेलवे प्रशासन द्वारा आगे के आदेश जारी किए जाएंगे।

इन परिवर्तनों के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है, और उन्हें यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top