Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: शादी के फंक्शन में पसरा मातम, मासूम बच्ची की दुखद मौत

Ad

गदरपुर: ऊधमसिंह नगर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। शादी के फंक्शन में अपने परिवार के साथ आई देश साल की बच्ची की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। जिसके बाद से ही समारोह में कोहराम मच गया। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार ग्राम मजरा शीला के रहने वाले अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ शादी थी। दिनेशपुर मोड़ पर स्थित बरात घर में खुशियों के बीच उस वक्त हलचल तेज हो गई जब हुसैन की डेढ़ वर्षीय बच्ची इनायत अचानक गुम हो गई।

बच्ची के लापता होने से बरात में हड़कंप मच गया। खोजबीन में करीब दो घंटे बाद बच्ची का शव पानी के टैंक में पड़ा मिला। जिसके बाद उसे फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर आई। दुल्हन पक्ष में भी मातम पसर गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top